नाके पर पूछताछ करती चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सोमवार आधी रात से पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। शुक्रवार को रोजाना के मुकाबले कुछ कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए।
शहर के अलग-अलग जगहों से पिछले चार दिनों में पुलिस ने 3521 लोगों को राउंडअप किया गया है जबकि 67 केस दर्ज कर 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1505 वाहनों की चेकिंग कर 102 वाहनों को जब्त किया गया। अलग-अलग बार्डर पर चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा सड़कों पर लोगों के निकलने कि वजह से पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने की हिदायत देती नजर आई। अनाउंसमेंट के दौरान पुलिस ने पूरी तरह साफ कर किया की यदि कोई भी शख्स किसी भी स्थिति में बाहर निकलता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।