फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस व 7 एचपीएस अफसरों के तबादले

Sun, 16 Feb 2020 06:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

- हरियाणा में तुरंत प्रभाव से 35 आईपीएस और 7 एचपीएस अफसरों के तबादले
- मोहित हांडा होंगे पंचकूला के नए डीसीपी, कई आईपीएस को अतिरिक्त कार्यभार मिला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकर ने तुरंत प्रभाव से 35 आईपीएस व 7 एचपीएस अफसरों के तबादले आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अंतर्गत 16 जिलों के एसपी व डीसीपी भी बदल दिए गए हैं। जबकि सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड के एसपी धीरज कुमार को भी बदलकर डीसीपी साउथ गुरुग्राम लगाया गया है। जबकि हिसार, पंचकूला, नूहं, कैथल, भिवानी, दादरी, पलवल, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, पानीपत व हांसी के एसपी बदले गए हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी इन तबादलों में आईपीएस अजय सिंघल को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का एडीजीपी नियुक्त किया गया है। जबकि आईजीपी रोहतक रेंज संदीप खिरवार को सुनारियां कांपलेक्स के आईजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. हनीफ कुरैशी अब आईजीपी/आईआरबी भौंडसी की अतिरिक्त जिम्मेवारी भी संभालेंगे। वाई. पूरन कुमार को आईजीपी जेल, आश्विन को प्रोमोट कर डीआईजी रेलवे एवं कमांडो का कार्यभार, सुखबीर सिंह को प्रोमोट कर डीआईजी एससीआरबी मधुबन का कार्यभार, डॉक्टर अरूण सिंह को प्रोमोट कर सिरसा डीआईजी का कार्यभार, ओमप्रकाश को प्रोमोट कर डीआईजी डीआईजी/पीटीसी सुनारियां का कार्यभार सौंपा गया है।

पंकज नैन को एसपी सिक्योरिटी साइबर क्राइम पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार, एसपी यमुनानगर को कुलदीप सिंह को कमांडेंट 3 बटालियन आईआरबी सुनारियां, रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जबकि एसपी सिंह शिव चरण को एसपी स्पेशल क्राइम ब्रांच लगाया गया है। इसी तरह बलवान सिंह अब एसपी दादरी, विनोद कुमार एसपी एचपीयू, सुलोचना कुमार महेंद्रगढ़ होंगे। सांसद सुनीता दुग्गल के पति राजेश दुग्गल को कमांडेंट 3 बटालियन एचएपी से बदलकर डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद लगाया गया है। संगीता रानी को एसपी भिवानी, मनीषा चौधरी को एसपी पानीपत, वीरेंद्र कुमार को एसपी/एसटीएफ गुरुग्राम, दीपक गहलावत को एसपी पलवल लगाया गया है। 
विज्ञापन


जशनदीप सिंह रंधावा को एसपी/एसटीएफ सोनिपत का  अतिरिक्त कार्यभार, स्मृति चौधरी को एसपी रेलवे का अतिरिक्त कार्यभार व वसीम अकरम को एसपी आईटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

किरतपाल सिंह एसपी कमांडो करनाल होंगे, हिमांशु गर्ग एसपी यमुनानगर, गंगाराम पूनिया एसपी हिसार, राजकेश कुमार एसपी फतेहाबाद, लोकेंद्र सिंह एसपी हांसी, नितिका गहलोते डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम, शशांक कुमार सावन एसपी कैथल, मोहित हांडा एसपी डीसीपी पंचकूला, नरेंद्र बिजारनिया एसपी नूहं, मकसूद अहमद डीसीपी बल्लभगढ़, धीरज कुमार डीसीपी साउथ गुरुग्राम, कमलदीप गोयल एसपी/सीएडब्ल्यू पुलिस हेडक्वार्टर, विजय प्रताप सिंह एसपी/एसटीएफ अंबाला, राजेश कुमार एसपी लॉ एंड आर्डर पुलिस हेडक्वार्टर, मुकेश मल्होत्रा डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद व वीरेंद्र सिंह को एसपी स्पेशल क्राइम ब्रांच का पदभार सौंपा गया है। 

इसी तरह चंद्रमोहन को सीईओ मोबाइलिटी जीएमडीए, दीपक सहारन को कमांडेंट 4 आईआरबी मानेसर, सुमित कुमार को कमांडेंट हरियाणा वुमैन पुलिस बटालियन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें