चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सबसे पहले लोगों को यातायात नियमों के प्रति अनुशासित करने में जुट गई है। वहीं मंगलवार शाम 6 बजे तक ओवर स्पीड के 312 और रेड लाइट पर नियम का उल्लंघन करने पर 75 लोगों का ऑनलाइन चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि लोगों को अनुशासित होने में थोड़ा समय लगेगा। दो दिन में 602 चालान काटे जा चुके हैं।
इंटिग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से यातायात विभाग शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में लगा है। खासकर रात के समय नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। यातायात विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ज्ञात रहे कि पहले दिन सोमवार को 215 वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए गए थे।