फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल के 3000 बच्चे कुपोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के समाज कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से शहर के 450 आंगनबाड़ी केंद्रों के करीब 40 हजार बच्चों का सर्वे कराया। इसमें करीब 3000 बच्चे कुपोषित मिले। कुपोषण से बाहर निकालने के लिए इन बच्चों का डाइट प्लान बनाया गया है और खाने-पीने पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच विभिन्न पैरामीटर पर की गई। इसमें शुगर, थायराइड व अन्य हार्मोनल बीमारियों के साथ उम्र के अनुसार उनकी लंबाई और वजन की भी जांच हुई। इस दौरान छह वर्ष से कम उम्र के करीब 3000 बच्चे कुपोषित पाए गए। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग के विंग पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजा गया जहां से इनके लिए डाइट प्लान बनाया गया। डॉक्टर अब इन बच्चों की नियमित जांच करते हैं और इनके डेली रूटीन की निगरानी की जाती है। अगर किसी बच्चे को फिजियोथेरेपी या एक्सरसाइज की जरूरत होती है तो वह भी कराया जाता है ताकि इन सभी बच्चों को कुपोषण से बाहर निकाला जा सके।
समाज कल्याण विभाग की सचिव नितिका पवार ने बताया कि कुपोषित बच्चों को ठीक करने के लिए विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि कई बच्चे हाल ही में ठीक भी हुए हैं। बच्चों के साथ अब मां के पोषण का भी खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बदलती लाइफस्टाइल के कारण भी बच्चे हो रहे कुपोषण का शिकार
कुपोषण का मुख्य कारण पोषक आहार की कमी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुपोषण का कारण बदलती लाइफस्टाइल भी है। समय पर खाना न खाना, देर तक जागना, बाहर का खाना आदि कारणों से कारण शहरों में भी कुपोषण के मामले बढ़ने लगे हैं और इसी के चलते बच्चे कम उम्र में डायबिटीज, थायराइड आदि समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए नियमित दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें