फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद से तीन दिन पहले 30 हजार का बिका बकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ईद उल अजहा के पर्व पर सर्कस ग्राउंड में बकरों की मंडी लगाई गई है। पर्व से तीन दिन पहले बकरा 30 हजार का बिका। 16 जुलाई से शुरू हुई इस मंडी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ से लगभग 50 व्यापारी अपने जानवरों को बेचने के लिए पहुंचे, परंतु कोरोना काल के कारण हुई मंदी की मार इस त्यौहार पर भी पड़ी। अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष बकरों की कीमत में इजाफा देखा गया है। इसके चलते कई लोग बकरों की खरीदारी करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ईद से तीन पहले रविवार को मंडी में रोपड़ से नबी अपने 22 बकरों को लेकर चंडीगढ़ की मंडी में पहुंचे। नबी ने बताया कि कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ी हैं। पिछले साल भी कोरोना की वजह से नुकसान झेला था। अभी कई जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति है, लिहाजा ग्राहकों की खरीद क्षमता कमजोर हुई है। सबसे अधिक नुकसान उन लोगों को होना है, जो सालभर से बकरों की देखरेख करने और खिलाने-पिलाने में जुटे हैं। उनके 10 बकरे तो बिक चुके है, लेकिन इन बकरों की कीमत 15 हजार से लेकर 30 हजार तक ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें