फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बेटी की शादी के लिए रखे 30 लाख नकद और 30 तोले सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
घर की अलमारी को दिखाते हुए कैलो देची जिसमें से 30 लाख कैश और 30 तोले सोने के आभूषण चोरी किए गए 
विज्ञापन
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ में चोरों ने रविवार की रात एक मकान से शादी की तैयारी के लिए रखे 30 लाख रुपये नकद और 30 तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय मां-बेटी अपने रिश्तेदार के पास चंडीमंदिर गई थीं। इसकी सूचना पाते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात चाेरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव किशनगढ़ के मकान नंबर 53 की कैलो देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसकी बेटी सुमन ही इस मकान में रहते हैं। सुमन ने बताया कि हाल ही में उसकी सगाई हुई है और नवंबर में शादी है। उसने सोने के गहने और 10 लाख रुपये नकद जमा किए हुए थे। इसके अलावा प्रशासन ने उनके परिवार की जमीन अधिगृहीत की थी, जिसके बदले 20 लाख रुपये मिले थे, वह भी रखे थे। इसके साथ 30 तोले से ऊपर सोने के आभूषण भी अलमारी पड़े थे। इसमें सोने के दो हैवी हार सेट, सोने के दो किट्टी सेट, सोने की तीन चेन, तीन कड़े, 4 चूडियां और 12 अंगूठियां भी अलमारी में रखी हुई थीं। सुमन ने बताया कि शनिवार को वह अपनी माता कैलो देवी के साथ चंडीमंदिर अपनी मौसी के घर गई थी। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे जब वापस आई तो घर के गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे हुए थे और उसके अंदर रखी 30 लाख की नकदी और सोने के आभूषण गायब थे। इसके बाद आईटी पार्क थाना पुलिस की सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें