सेक्टर 39 स्थित पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के घर का घेराव कर रहे 33 ईटीटी शिक्षकों के खिलाफ ट्रैस पासिंग का केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 100 टीचरों ने सेक्टर 39 में प्रोटेस्ट किया था। इस दौरान वेे डॉ. चीमा के घर में घुस गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था।
शनिवार देर रात दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से मिलकर शिकायत की थी कि पुलिस उनके घर में जबरन घुसने वाले टीचरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इसके बाद पुलिस ने रविवार को 33 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। इन 33 टीचरों में 12 महिला शिक्षक भी हैं। वहीं, दूसरी प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आरोपी लगाया कि सेक्टर 3 स्थित मोबाइल टावर से 51 दिन के बाद नीचे उतरने वाले शिक्षकों को पक्की नौकरी नहीं दी गई है।
उनकी नियुक्ति कांट्रेक्ट बेस पर की है। जिसमें उसकी तनख्वाह 10, 400 रुपये है। वहीं, यूटी पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मामले कोई ढील नहीं बरती गई। जैसा कि पहले देखा गया है कि प्रदर्शनकारी टीचरों ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी और टावरों पर चढ़ गए थे।
इसी के चलते पुलिस संयम से काम कर रही थी। वहीं टीचरों की तरफ से प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण रूप से चल रहा था। जैसे ही मामले में शिकायत मिली केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।