बनूड़(मोहाली) गांव खलोर स्थित मात-पिता गोधाम में रविवार को उत्तरी भारत के गो भक्तों का चल रहा तीन दिवसीय कैंप रविवार को संपन्न हो गया। इसमें पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार के 82 गो भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गोधाम के संस्थापक ज्ञान चंद गोचर दास वालिया ने बताया की गोभक्तों ने तीनों दिन गोबर, गोमूत्र से स्नान किया। इस मौके पर अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि हर मनुष्य को साल में दो वार पंचगव्य अमृत तीर्थ स्नान करना चाहिए।