फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारीः 29 एचसीएस की निगरानी में होगी को एचपीएससी की परीक्षा, इन अफसरों की लगी ड्यूटी

Fri, 24 Jan 2020 10:09 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा लोकसेवा आयोग की इसी माह होने वाली परीक्षा 29 एचसीएस अधिकारियों की निगरानी में होगी। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


27 जनवरी को सुबह व शाम के समय पंचकूला में मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र व कंप्यूटर साइंस विषय की कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर, सहायक श्रमायुक्त क्लास-ट, जिला उद्यान अधिकारी व उद्यान विकास अधिकारी के पद के लिए भर्ती परीक्षा होनी है। सुबह के समय 10 से 12 बजे और शाम में 2 से 4 बजे तक परीक्षा चलेगी।

सरकार ने इस बार एचसीएस को पर्यवेक्षक व फ्लाइंग स्कवैड अफसर नियुक्त किया है। इसके पीछे परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी एचसीएस को लोकसेवा आयोग सचिव के पास रिपोर्ट करने को कहा है।
विज्ञापन


इन एचसीएस की लगी ड्यूटी
पंकज चौधरी, सरिता मलिक, कुलधीर सिंह, रणजीत कौर, वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, मनीता मलिक, अमृता सिंह, योगेश कुमार, वंदना दिसोदिया, संवर्तक सिंह, योगेश मेहता, निशु सिंगल, मनोज खत्री, रिचा, ममता, रोहित यादव, सतेंद्र सिवाच, विजय सिंह, अनिल नागर, शशि वसुंधरा, अमरेंद्र सिंह, राजेश पुनिया, दिलबाग सिंह, ब्रह्म प्रकाश, अनिल दून, प्रवीन कुमार व दर्शन कुमार।
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश की की ताजा खबरें देखने लिए हमारे इस पेज पर जाएं।

https://www.amarujala.com/haryana

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें