चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने वीजा दिलाने के नाम पर 28 लाख 31 हजार 232 रुपए ठग लिए। उधर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मोंटी और राजबीर उर्फ रोजी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिम्मत सिंह ने बताया कि वह विदेश जाने के लिए आरोपियों के संपर्क में आया था। आरोपियों ने वीजा दिलाने और विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। विश्वास दिलाया कि उनकी विदेश जाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इस बहाने आरोपियों ने वीजा फीस, दस्तावेज समेत अन्य शुल्क के नाम पर शिकायतकर्ता से 28 लाख 31 हजार 232 रुपए ले लिए लेकिन न तो वीजा दिलाया और न ही विदेश भेजा। पीड़ित ने ठगी का एहसास होने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी।