चंडीगढ़। सेक्टर-39डी के एक बूथ का ताला तोड़कर चोर 11 किलो घी, टॉयलेट्रीज (प्रसाधन सामग्री) और नकदी चुरा ले गए। मोहाली के झामपुर निवासी विवेक गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4/5 दिसंबर की रात को यह वारदात हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।