फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घरों के बाहर निकलने वाले 266 राउंडअप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बीते 23 मार्च की मध्यरात्रि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। सभी बॉर्डर एरिया को पूरी तरह से सील किया गया है। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन बावजूद इसके लोग सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। वीरवार को बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 266 लोगों को राउंडअप किया। वहीं, 110 वाहनों की चेकिंग में 74 वाहन को जब्त किया गया, जबकि कर्फ्यू लगने के बाद से पुलिस ने अब तक 7270 लोगों को राउंडअप किया। इसके अलावा 95 मामले दर्ज कर कुल 116 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त कर रहे हैं। वीरवार को भी ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सबसे ज्यादा 150 मामला सामने आया है, जबकि सेंट्रल डिवीजन में 60, साउथ डिवीजन में 56 लोगों को राउंडअप किया गया। इसके अलावा 23 मार्च से अब तक ईस्ट डिवीजन में 4169, साउथ डिवीजन में 1656 और सेंट्रल डिवीजन में 1450 लोगों को राउंडअप किया गया है। वहीं, कर्फ्यू के चलते पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दे रही है। अनाउंसमेंट में पुलिस ने कहा कि यदि कोई भी शख्स किसी भी स्थिति में बाहर निकलता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीरवार को भी जगह-जगह थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी अनाउंसमेंट करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें