चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के 266 नए संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि 24 घंटे में एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई। वहीं, एकांतवास में रखे गए 179 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 2065 लोगों की जांच की, जिनमें से 204 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
लगातार बढ़ते मरीजों के कारण शहर में एक्टिव केसों की संख्या 2918 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 379 मरीजों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव मिले मरीजों में 159 पुरुष और 107 महिलाएं शामिल है। सबसे ज्यादा सेक्टर-40 से 16, सेक्टर 42 से 10, सेक्टर-20 और 22 से 13-13 मरीज, सेक्टर-27 से 15, सेक्टर-41 से 10, मनीमाजरा से 9 पॉजिटिव केस मिले हैं।