चंडीगढ़ के डीजीपी ने तीन आईपीएस अधिकारियों सहित 26 पुलिसकर्मियों को बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है। इसके तहत आठ पुलिस अधिकारियों को गोल्ड डिस्क, 10 को सिल्वर डिस्क और 8 ब्रॉन्ज डिस्क मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित अर्बन पार्क में रविवार शाम पांच बजे होगा। हर घर तिरंगा उत्सव और चंडीगढ़ होम गार्ड्स अलंकरण समारोह के दौरान प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित सभी को सम्मानित करेंगे।
गोल्ड डिस्क मेडल लेने वालों में एसएसपी कुलदीप चहल, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी, एसएसपी मुख्यालय मनोज मीणा, डीएसपी साउथ चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी ईस्ट पलक, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत कौर, सेक्टर-34 थाना प्रभारी दविंदर सिंह और इंस्पेक्टर रीना यादव का नाम शामिल हैं।
वहीं सिल्वर डिस्क के लिए डीएसपी सेंट्रल गुरमुख सिंह, वुमन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ऊषा राणी, पीजीआई चौकी प्रभारी चंद्रमुखी मान, डेढ सौ से अधिक बार रक्तदान कर चुके सब इंस्पेक्टर राकेश रसीला, पलसौरा चौकी प्रभारी दलजीत सिंह, अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सुखना झील चौकी प्रभारी सुंदरी कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमारी, शूटिंग रेंज में कोचिंग देने वाले एएसआई होलिंदर सिंह (एलआर) और ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल हुई महिला सिपाही पपीता का नाम शामिल हैं।
इसके अलावा ब्रॉन्ज डिस्क के लिए महिला एएसआई जसविंदर कौर (एलआर), एएसआई महिंदर (एलआर), हवलदार राजेश कुमार, हवलदार मनीष कुमार, वरिष्ठ सिपाही मुकेश कुमार, सिपाही कुलदीप सिंह, सिपाही संदीप कुमार और सिपाही प्रदीप कुमार का नाम शामिल हैं।