हरियाणा सरकार ने 26 आईपीएस और चार एचपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। नई पोस्टिंग के तहत डा. सीएस राव को आईजी एचएपी मधुबन, डा. हनीफ कुरैशी को आईजी भोंडसी नियुक्त किया गया है। जबकि डा. माटा रवि किरण को आईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, सौरभ सिंह को आईजी एसटीएफ, गुरुग्राम (जीजीएम) के साथ आईजी सुरक्षा बनाया गया है। इसके अलावा डा. राजश्री, को आईजी, नेशनल हाईवे ट्रैफिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
वाई पूरण कुमार को डीआईजी जेल, सत्येंद्र कुमार गुप्ता को डीआईजी, सीआईडी लगाया गया है। कुलविंद्र सिंह को डीसीपी, मुख्यालय गुरुग्राम, अशोक कुमार को कमांडेंट प्रथम बटालियन एचएपी, अंबाला, नाजनीन भसी को पुलिस अधीक्षक, नूंह के अतिरिक्त कार्यभार के साथ कमांडेंट, चतुर्थ आईआरबी मानेसर, गुरुग्राम लगाया गया है, जबकि हमीद अख्तर, पुलिस अधीक्षक, सिरसा को पुलिस अधीक्षक, सिरसा के अतिरिक्त कार्यभार के साथ एआईजी प्रशासन लगाया गया है।
सुलोचना कुमारी, डीसीपी, ट्रैफिक गुरुग्राम को डीसीपी, पूर्वी गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि संगीता रानी, कमांडेंट प्रथम, आईआरबी भोंडसी को पुलिस अधीक्षक, एससीबी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
अभिषेक जोरवाल को डीसीपी, पंचकूला लगाया गया है, मनीषा चौधरी को पुलिस अधीक्षक, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, पुलिस मुख्यालय पंचकूला लगाया गया है। प्रतीक्षा गोदार को पुलिस अधीक्षक, सोनीपत, राजेंद्र कुमार मीणा कमांडेंट प्रथम बटालियन, एचएपी अंबाला लगाया गया है। दीपक गहलावत, डीसीपी, मुख्यालय गुरुग्राम को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था लगाया गया है, जबकि सुमेर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था को पुलिस अधीक्षक, एनएच ट्रैफिक करनाल के अतिरिक्त कार्यभार के साथ पुलिस अधीक्षक, एचपीए मधुबन लगाया गया है।
इसके अलावा लोकेंद्र सिंह, डीसीपी, सेंट्रल फरीदाबाद को डीसीपी, ट्रैफिक फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जबकि राजेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिसार को डीसीपी, मानेसर, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। कुलदीप सिंह को पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर और शिव चरण को पुलिस अधीक्षक, हिसार नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र पाल सिंह को पुलिस अधीक्षक, कुरुक्षेत्र और विरेंद्र विज को पुलिस अधीक्षक, हांसी लगाया गया है। धीरज सेतिया पुलिस अधीक्षक, रेलवे होंगे।
कमलदीप गोयल को पुलिस अधीक्षक, सीएमएफएस (सीआईडी) लगाया गया है। जबकि मोहिंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक, एचवीपीएनएल नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, नारनौल लगाया गया है। जबकि राजेश कुमार को डीसीपी, बल्लबगढ़ नियुक्त किया गया है।