फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 40 की मार्केट में लगेंगे 2500 पौधे, शहर का पहला ग्रीन मार्केट बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 मार्केट की खाली और उपेक्षित जगहों की तस्वीर अब बदलने वाली है। नगर निगम ने शनिवार को मार्केट को पूरी तरह ग्रीन बनाने की मुहिम शुरू की। अभियान के तहत यहां 2500 पौधे लगाए जाएंगे। प्रवेश द्वारों के आसपास जहां पहले कचरा, मलबा और गंदगी दिखाई देती थी, वहां अब घास, पौधे और हरियाली विकसित की जाएगी।
अभियान की शुरुआत निगम के जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज सिंह और एरिया पार्षद गुरबख्श रावत ने की। इसमें स्थानीय निवासियों और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

जहां कचरा फेंका जाता था, वहां होगी हरियाली
पार्षद गुरबख्श रावत ने बताया कि मार्केट के प्रवेश द्वारों के पास खाली जगहों पर अक्सर कचरा और मलबा डाला जाता था। अब इन स्थानों की सफाई कर ग्रीन बेड तैयार किए जा रहे हैं। जमीन समतल करने के बाद यहां घास और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार पहल का उद्देश्य उपेक्षित स्थानों को स्थायी रूप से साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाना है। हॉर्टिकल्चर विंग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर प्रतिपाल सिंह ने बताया कि अभियान के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत नहीं होगी। पौधे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और नगर निगम की नर्सरियों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभियान में कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार समेत हॉर्टिकल्चर विंग की टीम भी जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें