पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने कहा है कि विभाग में जल्द ही स्टाफ की भर्ती जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे और मुख्यमंत्री बादल इस बात पर सहमत हैं कि विभाग में 1250 ड्राइवर, 1250 कंडक्टर और दो सौ वर्कशॉप स्टाफ की नियुक्ति की जानी चाहिए। सीएम ने इसकी मंजूरी दे दी है।
जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भरती ठेके पर की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। ठेके पर तैनात मौजूदा स्टाफ भी इसके लिए आवेदन कर सकेगा, लेकिन इसके लिए उसे टेस्ट पास करना होगा।