फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एएसआई के बेटे को पुर्तगाल में सेटल करवाने के नाम पर ठगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के एक दिवंगत एएसआई के बेटे को पुर्तगाल भेजकर सेटल करवाने के नाम पर एजेंट ने 25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपों के मुताबिक एजेंट ने बेटे को कहे अनुसार पुर्तगाल तो भेजा लेकिन वहां पहुंचने पर एजेंट के बेटे ने एएसआई के बेटे के पास मौजूद दो लाख रुपये भी छीन लिए। आरोप है कि एजेंट का बेटा उसे एक टाइम खाना देकर शोरूम में हर रोज 12 घंटे काम करवाया करता था। यहां तक कि परिजनों से बात करवाने की बात कहने पर आरोपी एजेंट का बेटा उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया करता था। किसी तरह शिकायतकर्ता का बेटा देश लौटा तो उसने पूरी आपबीती मां और परिजनों को बताई। बेटे के साथ हुए जुल्म और ठगी की शिकायत पीड़ित की मां ने सेक्टर- 26 थाने में दर्ज करवाई। मामले में सेक्टर- 26 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता मां के बयानों पर कुरुक्षेत्र स्थित पिहोवा की तिलक कालोनी निवासी सरबजीत सिंह और उसकी पत्नी सुखविंदर कौर के खिलाफ 25 लाख ठगी करने को लेकर धारा 406, 420, 120बी व इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन की रहने वाली परमजीत कौर ने बताया कि सरबजीत सिंह उर्फ नीटा नाम का एक एजेंट लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। 2019 में उसने उनके पति एएसआई गुरमीत सिंह से संपर्क किया और कहा कि उनका बेटा गुरप्रीत सिंह अनमोल पुर्तगाल में रहता है और वहां पर उसका शोरूम भी है। बेटे को भेज दें, वह सेटल हो जाएगा। एएसआई गुरमीत सिंह अपने बेटे गुरप्रीत सिंह को पुर्तगाल भेजने के लिए राजी हो गए और उन्होंने उसे चेक के जरिए 13 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। 17 नवंबर 2019 को जब गुरप्रीत सिंह पुर्तगाल जाने लगा तो उसके पिता एएसआई गुरमीत सिंह ने उसे दो लाख रुपये बतौर पॉकेट मनी दिए, लेकिन पुर्तगाल पहुंचते ही एजेंट नीटा के बेटे गुरप्रीत सिंह अनमोल से दो लाख रुपए छीन लिए। गुरप्रीत ने उससे शोरूम में प्रतिदिन 12 घंटे काम करवाना शुरू कर दिया और तो और उसे दिन में एक ही समय खाना दिया जाता था। उसे सिर्फ चार माह में प्रतिदिन तीन घंटे के ओवरटाइम का एक हजार यूआरसी (पुर्तगाल करंसी) दी जाती थी। जब गुरप्रीत सिंह ने उसे अपने परिजनों से बात करने को कहा तो उसने कहा कि अगर अपने पिता को सच्चाई बताई तो वह पुर्तगाल में बैठे-बैठे उसके परिजनों को इंडिया में जान से मरवा देगा। पीड़ित की मां ने कहा कि जैसे ही उनके पति एएसआई गुरमीत सिंह को 5 दिसंबर-2020 को सच्चाई पता चला तो वह सदमे में चले गए और उनकी मौत हो गई। गुरमीत सिंह ने लोन, जीपीएफ, एफडी व रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर सरबजीत सिंह उर्फ नीटा को दिए थे। 20 दिसंबर को गुरप्रीत सिंह आरोपी गुरप्रीत सिंह अनमोल के चंगुल से छूटकर देश वापस आ गया लेकिन वह अपने पिता को कंधा भी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें