फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 14 जिलों के 25 सरकारी विद्यालय बने मॉडल संस्कृति स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में कहा था, हर दस किलोमीटर में खुलेंगे मॉडल संस्कृति स्कूल
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बजट में की गई घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर दस किलोमीटर पर एक मॉडल संस्कृति विद्यालय खोलने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने इस घोषणा पर काम शुरू कर दिया है। राज्य के 14 जिलों के 25 ब्लॉक के 25 स्कूलों को सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इसी सत्र से इन स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न की तरह तैयार किया जाएगा। इनमें आधुनिक कक्षाएं होंगी। वाईफाई व बायोमेट्रिक अटेंडेंस सुविधाएं भी होंगी। इन स्कूलों को तैयार करने के बाद सीबीएसई से इसकी मान्यता दिलाई जाएगी।
बता दें राज्य में अभी 197 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा था कि बहुत लोगों ने मांग की थी कि उनके इलाकों में मॉडल स्कूल खोले जाएं। इसलिए सरकार ने इसी वित्त वर्ष में दस किलोमीटर पर मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों की एक रिपोर्ट मांगी थी। शिक्षा अधिकारियों ने हर जिले में जीआईएस (जियो) मैपिंग के जरिये दस किलोमीटर का दायरा सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। उस रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने 25 स्कूलों को अधिसूचित कर दिया है।
विज्ञापन



इन ब्लॉक के हैं चयनित स्कूल

पंचकूला के पिंजौर का जीएसएसएस नानकपुर, यमुनानगर के बिलासपुर का जीएसएसएस धानोरा, कुरुक्षेत्र पिहोवा का जीएसएसएस सुरमी, चीका का जीएसएसएस अरनौली व जीएसएसएस मेहमूदपुर, कलायत का जीएसएसएस बड़सीकरी, सिवान का खड़कड़ा, घरौंडा का जीएसएसएस देवीपुर, सोनीपत का जीएसएसएस करेवरी, सफीदों का जीएसएसएस सिवाना मल, उचाना का जीएसएसएस दुर्जनपुर, नरवाना का जीएसएसएस फुलियाकलां, फतेहाबाद के भट्टूकलां का जीएसएसएस रामसरा, रतिया का लाडुवास, डबवाली का जीएसएसएस अबूब शहर, जीएसएसएस देसूजोधा व जीएसएसएस खुइयां मलकाना, सिरसा का जीएसएसएस फरवाईं कलां, हिसार का जीएसएसएस मालापुर, लोहारू का जीएसएसएस बरुालु, सिवानी का जीएसएसएस जुंपा खुर्द, बहादुरगढ़ का जीजीएसएसएस दुलहेरा, महेंद्रगढ़ का जीजीएसएसएस सतनाली, फिरोजपुर झिरका का जीएसएसएस दोहा।
विज्ञापन


मॉडल स्कूल में ये होती हैं सुविधाएं

सभी कमरों के लिए फर्नीचर, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी, सौर ऊर्जा पैनल की सुविधा होती है। इसके अलावा डिजिटल क्लास, प्रोजेक्टर, इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, एलसीडी, डिजिटल पोडियम, क्लाउड आधारित ई-लर्निंग, वाईफाई और बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की सुविधा होती है। इसके अलावा आधुनिक प्रयोगशाला व लाइब्रेरी की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें