फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से 2474 श्रमिक सहरसा और गोंडा स्पेशल ट्रेन से रवाना, 166 लोग लद्दाख भेजे गए

Sun, 17 May 2020 02:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गोंडा जाने वाले प्रवासी मजदूर।
विज्ञापन

शनिवार को बिहार और यूपी के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेने रवाना की गईं। प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में बैठाने से पहले आईएसबीटी सेक्टर-43 पर इनके स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद लंच करवाया गया और वहां से 54 बसों में बैठाकर चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। यहां पर सभी को पैक खाना देने के बाद रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन सहरसा के लिए दोपहर 2:10 बजे निकली। इस ट्रेन में 1232 श्रमिक सवार थे। 

विज्ञापन


यह ट्रेन रविवार शाम तक सहरसा पहुंचेगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है। यूटी प्रशासन द्वारा यात्रियों को पैक खाना और पानी की बोतल दी गई है। यात्रियों से ट्रेन के टिकट का किराया नहीं लिया जा रहा है। वहीं दूसरी ट्रेन गोंडा के लिए चंडीगढ़ से रात 8 बजे ट्रेन रवाना हुई है। इसमें कुल 1242 श्रमिक सवार थे। यह ट्रेन रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास यूपी के गोंडा पहुंचेगी।


आज जाएंगी बरौनी और आजमगढ़ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन
रविवार को बरौनी और आजमगढ़ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। दोपहर को 2 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से बरौनी और शाम 4 बजे आजमगढ़ के लिए ट्रेन रवाना होगी। इनके चलने से पहले सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद प्रत्येक बस में 27 श्रमिकों को बैठाकर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में फंसे 166 लोग लद्दाख रवाना
कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन में हजारों लोग अन्य राज्यों में फंस गए, जिन्हें अब धीरे-धीरे कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार को लद्दाख के 166 लोगों की सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में मेडिकल स्क्रीनिंग की और इन्हें 7 स्पेशल बसों से लेह-लद्दाख भेजा गया। 

लद्दाख जाने वालों में पीयू के स्टूडेंट्स के अलावा चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में फंसे लद्दाखी लोग शामिल थे। इससे पहले 13 मई को 242 लोगों को लद्दाख भेजा गया था। प्रशासन के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से प्रवासी कर्मचारी, विद्यार्थी, धार्मिक यात्री व अन्य भटके लोगों की सुचारू मूवमेंट के लिए प्रबंध किए गए हैं ताकि वह आराम से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें