फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: खेत में साथ बैठकर पी शराब, हुआ कुछ ऐसा कि चचेरे भाई की कर दी हत्या

Tue, 04 Feb 2020 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/ बाढ़डा ( हरियाणा)
विज्ञापन
मामले पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाढ़डा उपमंडल के पिचोपा खुर्द गांव निवासी एक युवक की उसके चचेरे भाई ने ही हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। भागने से पहले उसने शव को खुर्दबुर्द करने का भी प्रयास किया। मंगलवार सुबह बाढ़डा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिचोपा खुर्द निवासी सुमित (24) और उसका चचेरा भाई वेदपाल सोमवार शाम खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो कि बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान वेदपाल ने सुमित के सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस बयान में सुमित के पिता कृष्ण कुमार ने बताया उसका बड़ा बेटा सुमित सोमवार को उसके भाई हवा सिंह के बेटे वेदपाल के साथ उन्हीं के कुएं के कोठड़े पर बैठा था। शाम करीब पांच बजे जब वह वहां पहुंचा तो वो दोनों शराब पी रहे। इस दौरान उसने सुमित को घर चलने को कहा तो तो उसने कुछ देर बाद आने का तर्क दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया कि इसके कुछ देर बाद जब वहां पहुंचा तो सुमित लहूलुहान हालत में मिला। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

कृष्ण ने देखा तो वेदपाल घसीट रहा था शव
कृष्ण ने बताया कि छह बजे जब वह दोबारा से वेदपाल के कुएं पर पहुंचा तो सुमित के कपड़े खून से लथपथ थे और वह अचेत था। वहीं, उसके भतीजे वेदपाल के कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था और वह सुमित को घसीट रहा था। कृष्ण ने बताया कि उसे देखकर वेदपाल सुमित को वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने ज्ञानीराम के बेटे दलबीर को मौके पर बुलाया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
मामले की सूचना मिलते ही अटेला कलां चौकी टीम के अलावा बाढ़डा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी डीएसपी अनिल कुमार को भी दी गई। पुलिस के अनुसार सुमित की हत्या सिर में पत्थर से वार करके किए गए हैं। बाढ़डा थाना पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मृतक के शरीर पर लगी चोटों और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इस पर संशय अभी बरकरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें