फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 'मम्मी-पापा भाई को ज्यादा चाहते हैं', परेशान युवती ने नदी में लगा दी छलांग

Sat, 20 Jan 2024 01:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है। उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पंचकूला के सेक्टर-छह स्थित अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। युवती बीटेक पास है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में एक 24 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को सेक्टर-21 के समीप घग्गर नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको नदी से बाहर निकाला। इसके बाद युवती को एंबुलेंस से सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है। युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है। 

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह बीटेक कर चुकी है। उसके परिजन भाई को ज्यादा प्यार करते हैं। इससे परेशान होकर वह शुक्रवार को कैब करके घग्गर पुल पर पहुंची और नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को बाहर निकालकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर डायल 112 और एंबुलेंस पहुंची। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से युवती के माता-पिता को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल घायल का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

नहीं मिला स्ट्रैचर, पैदल ही डॉक्टर के पास पहुंची युवती

एंबुलेंस कर्मचारी युवती का उपचार कराने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के बाहर एक भी स्ट्रैचर नहीं था। युवती को पैदल ही एंबुलेंस से उतरकर इमरजेंसी वार्ड तक जाना पड़ा। इससे पहले कर्मचारी काफी देर तक स्ट्रैचर ढूंढते रहे लेकिन वहां कोई भी स्ट्रैचर नहीं मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें