फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत की फैक्टरी में 24 लाख की डकैती, दीवार फांदकर घुसे 25 बदमाशों ने तीन घंटे की लूटपाट

Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
फैक्टरी में डकैती के बाद सामान की जांच करता मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव कंवाली स्थित बैटरी की प्लेट गलाने की फैक्टरी में घुसकर करीब 25 नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 23.91 लाख रुपये की डकैती डाली। बदमाश 22 लाख रुपये कीमत की लेड ईंट और करीब 1.91 लाख रुपये की नकदी ले गए। जाते समय फैक्टरी मालिक की कार भी ले गए। मालिक और लेबर को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने शराब पी रखी थी। वारदात के समय बदमाश फैक्टरी मालिक से बातचीत में करते रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने फैक्टरी मालिक से पूछा कि चौधरी साब इंश्योरेंस करा रक्खा के, फैक्टरी मालिक के इनकार करने पर बोले कि म्हारी तो लूटना मजबूरी है, पर तन्नै तो इंश्योरेंस कराना चाहिए था। बदमाशों के जाने के बाद मजदूरों ने किसी तरह बंधन खोलकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फैक्टरी मालिक के बयान पर डकैती और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
 
सोनीपत की जैन बाग कॉलोनी निवासी सहदेव दून ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के गांव टटेसर निवासी सुधीर व पंजाब खोड़ निवासी सुनील के साथ मिलकर गांव कंवाली में एसएस इंडस्ट्री के नाम से फैक्टरी चलाते हैं। उनकी फैक्टरी में पुरानी बैटरियों से प्लेट का स्क्रैप निकाल उसे गलाकर लेड तैयार किया जाता है। शनिवार रात वह कंपनी में मौजूद थे। फैक्टरी में मुंशी और दो मजदूर काम कर रहे थे। 14 अन्य मजदूर फैक्टरी परिसर में बने कमरों में सोए थे। 
विज्ञापन


रात करीब एक बजे 20-25 नकाबपोश फैक्टरी की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने मुंशी और दो कर्मियों के साथ ही मालिक सहदेव को भी हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया। बाद में उनके हाथ बांधकर परिसर में सो रहे अन्य मजदूरों को लेकर मालिक के केबिन में आ गए। वहां सभी के हाथ बांधकर दीवार की तरफ चेहरा कर खड़ा कर दिया। बाद में सभी को केबिन से बाहर मजदूरों के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। बदमाश फैक्टरी से 325 लेड (मेटल) की प्लेट, जिसका वजन करीब 8125 किलो था के साथ 109 पुरानी बैटरियां, कई मोबाइल, एक डबल बैटरी का इनवर्टर व एक सिंगल बैटरी का इनवर्टर ले गए। इस सामान की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें