मोहाली। प्लॉट लेने के नाम पर बाप और बेटे ने एक व्यक्ति से 24 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों की पहचान पिता प्रीतम सिंह और बेटा रवि कोहाड़ दोनों वासी सेक्टर-8 करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। ब्लॉक माजरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह वासी गांव भड़ोंजिया ने बताया कि उक्त आरोपियों ने मिलीभगत कर उससे सेक्टर-5 न्यू चंडीगढ़ में एक प्लॉट की बात चल रही थी। इस प्लॉट के लिए उसने 24 लाख रुपये अलग-अलग चेक से आरोपियों को दिए। इसके बाद आरोपियों ने समझौते के मुताबिक प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम पर नहीं करवाई। उसे बाद में पता चला कि उक्त प्लॉट की अलॉटमेंट गमाडा ने आरोपी प्रीतम सिंह के नाम पर रद्द कर दी थी। इस तरह आरोपी बाप और बेटे ने उससे 24 लाख की ठगी की। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी गई।