फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में कोरोना योद्धाओं का ऐसे हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के एलुमनी रिलेशन विभाग ने कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के 24 स्वयंसेवकों को पूरे वर्ष उनकी ओर से किए समाज सेवा के कार्यों के लिए सम्मान दिया गया। ये स्वयंसेवक कानून विभाग, चिकित्सा, औषधि, कला आदि विभागों से संबंधित थे।
विज्ञापन

एलुमनी रिलेशन की डीन प्रोफेसर अनुपमा शर्मा ने समाज सेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में जिस समय हम अपने घरों में कैद थे, उस दौरान ये हमारे लिए काम कर रहे थे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गौरव गौड़ ने बताया कि पीयू के कई स्वयंसेवकों ने महामारी के दौरान अस्पतालों में अपनी सेवाएं दीं। ये स्वयंसेवक वहां लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें जरूरत की सामान उपलब्ध करवा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनी, डॉ. गुनीत, डॉ. दीपक, संजीव, हरमनदीप, गरिमा, नियाती गुलिया, नंदिनी, रामनीत, रितिका, शुभम, नरेंद्र, इसप्रीत, नवदीप, इशिता चौधरी, सिमरन कौर, मालविका और मनीषा शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। पीयू के सोशल वर्क की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका एम सिंह ने भी इस दौरान विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें