फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा भेजने के नाम पर 23 लाख ठगे, रुपये मांगे तो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंबाला में आइलेट्स की पढ़ाई कराने वाली अध्यापिका के तीन विद्यार्थियों के साथ सेक्टर-17 की वास्ट वीजा फर्म की ओर से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, जब अध्यापिका अपने सहयोगियों के साथ रुपये लेने के लिए चंडीगढ़ आई तो फर्म के मालिक और स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने वास्ट वीजा के मालिक कुलबीर सिंह और कर्मचारी दमनप्रीत व राजविंदर कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में अनु बंसल ने बताया कि वह मानव चौक पर शारदा नगर में आइलेट्स की कोचिंग देती है। राजविंदर कौर ने उसे बताया कि वह बच्चों को विदेश भेजती है और सेक्टर-17 में वास्ट वीजा के नाम से उनका कार्यालय है। इस पर अनु बंसल ने अपने तीन विद्यार्थियों को कनाडा भेजने के लिए 23 लाख रुपये फर्म को दे दिए। मगर आठ महीने बीतने के बाद भी विद्यार्थियों का वीजा नहीं आया। पहले फर्म की ओर से उनको टाला जाता रहा, बाद में फोन उठाने ही बंद कर दिए। इस पर अनु बंसल चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय पहुंचीं, वहां पर उनको दो चेक दिए गए। मगर जब चेक बैंक में लगाए गए तो पता चला कि पेमेंट स्टॉप कराई गई है। इस पर वह अपने स्टाफ के सदस्यों और ड्राइवर के साथ फिर चंडीगढ़ आईं। जब सेंटर में जाकर बात की तो राजविंदर कौर, दमनप्रीत सिंह और कुलबीर ने अपने बाउंसरों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें