हरियाणा के 228 प्राथमिक और 43 मिडिल स्कूल नए शैक्षणिक सत्र से पहले निकट के स्कूलों में मिला दिए जाएंगे। सरकार ने 10 या इससे कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए लंबे समय से होमवर्क चल रहा था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।
जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर शिक्षा निदेशालय ने बंद किए जाने वाले स्कूलों की सूची तैयार की है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को एक किलोमीटर के दायरे में स्थित अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाएगा ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े।
228 प्राथमिक स्कूलों के 385 और मिडिल स्कूलों के 76 अध्यापकों को भी दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। इनमें से 14 प्राथमिक और 22 मिडिल स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग को सर्वे कर कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे।
बंद होने वाले विभिन्न जिलों के प्राथमिक और मिडिल स्कूल
जिला प्राथमिक स्कूल मिडिल स्कूल
अंबाला 07 01
भिवानी 23 03
चरखी दादरी 17 02
फरीदाबाद 01 00
फतेहाबाद 09 00
गुरुग्राम 06 00
हिसार 06 04
झज्जर 02 02
जींद 04 01
कैथल 09 00
करनाल 12 00
कुरुक्षेत्र 28 00
महेंद्रगढ़ 27 04
नूहं 06 11
पलवल 02 00
पंचकूला 10 02
पानीपत 02 00
रेवाड़ी 15 01
रोहतक 01 01
सिरसा 12 01
सोनीपत 06 03
यमुनानगर 23 07
10 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूल
विद्यार्थी प्राथमिक मिडिल स्कूल
00 14 19
01 09 00
02 12 00
03 11 01
04 21 00
05 16 04
06 23 01
07 22 04
08 23 05
09 33 06
10 44 03