फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर दो युवकों से 22.65 लाख ठगे, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर दो दोस्तों से 22.65 लाख ठगे गए। फेज-11 थाना पुलिस ने फेज-10 स्थित इंग्लिश गुरु इमीग्रेशन के गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरदीप सिंह और लवप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फेज-1 थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं जिसमें इमीग्रेशन कंपनी इंग्लिश गुरु के चार मालिकों पर ठगी के आरोप लगे हैं। पहले मामले में शिकायतकर्ता प्रेम सिंह वासी गांव जंडियाली जिला लुधियाना ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कनाडा जाना चाहता था। उसने सोशल मीडिया पर इंग्लिश गुरु दफ्तर का विज्ञापन देखा जोकि फाइनेंस और विदेश भेजने का काम करते थे। नवंबर 2022 में वह अपने बेटे अमरिंदर सिंह के साथ मोहाली स्थित दफ्तर में पहुंचे। जहां हरदीप और गुरविंदर सिंह मिले, जिन्होंने 21 लाख रुपये में स्टडी वीजा पर विदेश भेजने की बात कही। इसके लिए आरोपियों को फाइल लगाने और पेपर फीस के रूप में 6.60 लाख रुपये दिए।

दूसरे मामले में राजविंदर सिंह वासी गांव साहनेवाल जिला लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे के दोस्त अमरिंदर सिंह के कनाडा जाने के लिए फाइल लगाने का पता चलने पर उसके बेटे कर्मवीर सिंह ने भी कनाडा जाने की इच्छा रखी। इस पर वह फेज-10 स्थित उपरोक्त कंपनी में कनाडा का स्टडी वीजा लगाने के लिए पहुंचे और कंपनी को 16.05 लाख रुपये दिए। इस बात को कई महीने बीतने के बाद अब तक न वीजा आया। वहीं, जब आरोपियों से पूछताछ के लिए वह और उसके बेटे के दोस्त के परिजनों के साथ उसके दफ्तर पहुंचे तो उनके दफ्तर पर ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें