फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर तनाव के बाद विभाग का आदेश, फिरोजपुर में 220 सरकारी स्कूल हाई अलर्ट

Sat, 02 Mar 2019 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पंजाब के फिरोजपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) ने सरहद से दस किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित 220 सरकारी प्राइमरी स्कूलों को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को आदेश दिए गए हैं कि स्कूल में कोई भी घटना घटे तो तुरंत जिला शिक्षा विभाग को सूचित करें। ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जा सके। कई ऐसे स्कूल हैं जो सरहद से पांच सौ गज की दूरी पर हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

एक अध्यापक ने बताया कि कई ऐसे सरकारी प्राइमरी स्कूल हैं जो सरहद के बहुत नजदीक हैं। दोनों देशों के बीच तनाव भरे हालात में भी स्कूल चल रहे हैं। ऐसे में पड़ोसी देश से कोई भी आतंकी सरहद पार कर स्कूल के बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा सरहद पर माहौल खराब होने पर स्कूल प्रिंसिपल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

इसलिए जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल प्रिंसिपलों को अपने मोबाइल फोन हर समय खुले रखने के आदेश भी दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पत्र के साथ 220 सरकारी प्राइमरी स्कूलों की सूची भी संलग्न की है। सरकारी प्राइमरी स्कूलों के सभी प्रिंसिपलों के व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उक्त पत्र जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें