फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के 22 अधिकारी इधर-उधर

Sat, 16 Nov 2013 03:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए 22 पुलिस अधिकारियों का तबादला त्वरित आदेश के साथ कर दिया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर और लुधियाना सहित कई जिलों के आईजीपी, डीआईजी, एसएसपी और डीसीपी का तबादला देर शाम हुए आदेश में सरकार ने कर दिया।
विज्ञापन


जालंधर के कमिश्नर आईपीएस राम सिंह को आईजीपी ट्रैफिक पंजाब, चंडीगढ़ का पद दिया गया है। लुधियाना के कमिश्नर परमजीत सिंह गिल को आईजीपी जोनल पंजाब, पटियाला नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर आईजीपी बठिंडा निर्मल सिंह ढिल्लों लुधियाना के कमिश्नर होंगे।

परमराज सिंह उमरानंगल को आईजीपी बठिंडा, बलबीर सिंह बावा को आईजीपी जोनल टू पंजाब जालंधर, तेजिंदर पाल सिंह आईजीपी आईवीसी पंजाब चंडीगढ़, आईपीएस सुरिंदर सिंह को आईजीपी ईओ विंग क्राइम पंजाब चंडीगढ़, राकेश चंद्रा को आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब चंडीगढ़, आईपीएस जसकरन सिंह को डीआईजी क्राइम पंजाब चंडीगढ़ और आईपीएस युरेंदर सिंह को डीआईजी फिरोजपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


विभिन्न जिलों में एसएसपी पद पर भी तबादले किए गए हैं। एसएसपी बठिंडा रवचरण सिंह बराड़ को एसएसपी रोपड़ का पद सौंपा गया है। रोपड़ के एसएसपी इंद्रमोहन सिंह को एसएसपी एसएएस नगर, एसएएस नगर के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को एसएसपी बठिंडा, भुपिंदर सिंह पीपीएस को एसएसपी मानसा बनाया गया है।

एसएसपी मानसा नरेंद्र भार्गव अब एसएसपी होशियारपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। जसप्रीत सिंह सिद्दू पीपीएस को एसएसपी जालंधर, बिक्रम पाल सिंह भट्टी आईपीएस को डीसीपी अमृतसर, राहुल एस को डीसीपी जालंधर, गुरप्रीत सिंह गिल आईपीएस को एसएसपी रुरल अमृतसर नियुक्त किया गया है।

एआईजी एफआईयू इंटेलिजेंसी पंजाब चंडीगढ़ वरिंदर पाल सिंह अब एसएसपी फरीदकोट होंगे। आईजीपी ट्रैफिक पंजाब चंडीगढ़ शरद सत्य चौहान का नाम आईजीपी इनवेस्टीगेशन लोकपाल के पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें