पहली बार प्रदेश में रिकवरी दर घटकर 90.68 प्रतिशत और संक्रमण दर बढ़कर 4.95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुधवार को करनाल में तीन, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला में दो-दो और भिवानी, सिरसा, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक एक मरीज की मौत हुई है। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 361 पहुंच गई है। 301 मरीजों को ऑक्सीजन और 60 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि एक्टिव केसों का आंकड़ा 27421 पर पहुंच गया है।
सीडीएलयू की शैक्षणिक गतिविधियां बंद
सिरसा जिले में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सीडीएलयू में शैक्षणिक गतिविधियां 19 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं। भिवानी में 13 विद्यार्थी, चार शिक्षक, भाजपा नेता, ईएसआई अस्पताल की चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चरखी दादरी में एक छात्रा समेत 29 संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें- कोरोना बरपा रहा कहर : बच्चे और युवा रहें बेहद सावधान...अगर की लापरवाही तो गंवानी पड़ सकती जान
चार दिनों में 637327 को लगा टीका
‘टीका उत्सव’ के तहत प्रदेश में 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के दिन तक चार दिनों में राज्य में 6,37,327 लोगों को टीके की खुराक दी गई है। टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हेल्थकेयर वर्कर्स के अथक प्रयासों बधाई दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि 12 अप्रैल को 1,79,570 खुराक, 13 अप्रैल को 1,68,828 खुराक और 14 अप्रैल को समापन के दिन 1,75,012 वैक्सीन की खुराक दी गई। बुधवार को 39543 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 138637 को पहली और 36375 को दूसरी डोज का इंजेक्शन लगाया है। अब तक प्रदेश में 2991855 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।