फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चौबीस घंटे में 21.6 एमएम बारिश, कल दस्तक दे सकता है मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को अभी भी मानसून का इंतजार है। सोमवार को भी सुबह और दिन में बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। जुलाई का पहला दिन भी सूखा रहा। अब मंगलवार से बारिश की संभावना जताई जा रही है। मानसून तीन या चार जुलाई को दस्तक दे सकता है। इसके बाद लगातार बारिश होगी। हालांकि रविवार रात में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन

मानसून लगभग सभी राज्यों में आ चुका है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है लेकिन चंडीगढ़ अभी तक अछूता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 29 से 30 जून के बीच मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की थी लेकिन जुलाई का पहला दिन भी बीत गया और अब तक मानसून नहीं आया। पिछले साल के मुकाबले इस साल मानसून लेट है लेकिन बारिश अच्छी होने की संभावना जताई गई है।
रविवार शाम और रात को शहर में अच्छी बारिश हुई। रविवार सुबह 8.30 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच 21.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह 24 घंटे में हुई इस मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश है। इसके साथ ही एक जून से लेकर सोमवार शाम 5.30 बजे के बीच कुल 31.5 एमएम बारिश हो गई है। हालांकि अभी भी यह सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगलवार से लगातार बारिश की संभावना है इसलिए मानसून के आधिकारिक आगमन की घोषणा बादलों के बरसने के बाद ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पूरे दिन रही तेज धूप : सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सुबह के समय कई इलाकों में घने बादल छाए। ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन थोड़ी देर बाद ही हल्की धूप निकल गई, जो पूरे दिन जारी रही। मंगलवार को भी बादल छाने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद लगातार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें