फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

214 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 214 नए संक्रमित मिले, एक की मौत
विज्ञापन

स्वस्थ होने पर 82 मरीजों को मिली छुट्टी, मनीमाजरा में 13 लोग पॉजिटिव आए
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 214 नए संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 1754 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 141 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 1597 पर पहुंच गई है। वहीं, दूसरी ओर एकांतवास में रखे गए 82 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मनीमाजरा में लगातार 10 से ज्यादा संक्रमित केस मिलने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। मनीमाजरा में 13, सेक्टर-40 में 11, सेक्टर-42 में 10, सेक्टर-35 में 12, सेक्टर-22 में 11, सेक्टर-46 में 9, सेक्टर-44 में सात मरीज मिले। वहीं, पीजीआई परिसर में भी दो मरीज पाए गए। सेक्टर-41 निवासी 75 साल की वृद्धा की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ सांस की बीमारी से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें