जब वह थाने के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और उसका ट्रैक्टर सीधे खंभे से जा टकराया, जिससे ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से पराली में आग भड़क गई।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलाया गया लेकिन आग तेजी से फैली और आसपास खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को बाहर खींचना शुरू किया लेकिन ट्रैक्टर ट्राली समेत करीब 21 वाहन जल गए। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि दोनों ड्राइवरों से जानकारी हासिल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।