फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लूटपाट और चोरी करने वाले 21 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 बाइकें समेत लाखों का माल बरामद
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जिले में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामदगी में 29 मोटरसाइकिलें, दो एक्टिवा, 33 मोबाइल फोन, चार एलईडी टीवी, सोना-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद शामिल हैं।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सात मामले दर्ज कर आरोपियों को काबू किया है। इसके साथ ही 60 गुमशुदा मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया जाएगा।
विज्ञापन

शटर तोड़ चोरी के पांच मामले सुलझे
एसएसपी ने बताया कि शहर में शटर तोड़कर चोरी की पांच घटनाओं को भी पुलिस ने सुलझा लिया है। विभिन्न मामलों में आरोपियों से अलग-अलग सामान बरामद किया गया है। अमन, थॉमस, मोमोज गिल, माइकल और हीरा लाल से तीन बाइकें, चार एलईडी, रसोई गैस सिलेंडर, इन्वर्टर सेट और किराना सामान मिला। गगन, राहुल और अजय से दो चोरी की एक्टिवा बरामद हुईं।
विज्ञापन

जेवरात और नकदी भी बरामद
लखविंदर और रणजीत सिंह से तीन बाइकें व 18 मोबाइल, जबकि सौरभ और रवि से सोने की बालियां, हार, पाजेब और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अन्य आरोपियों से 16 बाइकें, वॉशिंग मशीन और गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें