फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से 21 मेडिकल ऑफिसर जल्द चंडीगढ़ में करेंगे ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पंजाब से जल्द 21 मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथी) ज्वाइन करेंगे। इन डॉक्टरों को जल्द कार्य मुक्त करने के लिए प्रशासन ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा है। इन डॉक्टरों को 30 दिन के अंदर चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में लगातार डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति और डेपुटेशन पर आए डॉक्टरों के वापस जाने से कई विभागों में पद खाली पड़े थे। इस कारण बचे हुए डॉक्टरों पर दबाव बढ़ रहा था, वहीं मरीजों को भी ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा था। इन पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब-हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और सभी केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर इच्छुक डॉक्टरों का पैनल देने की अपील की थी। इस दौरान डॉक्टरों का रुझान देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले पंजाब और हरियाणा के डॉक्टरों को मौका दिया। पहले चरण में डॉक्टरों के चयन के बाद अब फिर से डॉक्टरों को डेपुटेशन पर बुलाया गया है। इनमें एनेस्थीसिया, सर्जरी, मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें