फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फॉरेस्ट हिल में 20वीं गोल्फ चैंपियनशिप आज, प्रतिभा का परिचय देंगे युवा गोल्फ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी के समीप फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिसोर्ट में रविवार को 20वीं फॉरेस्ट हिल गोल्फ चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता विशेष रूप से 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के युवा गोल्फ खिलाड़ियों के लिए रखी गई है। इसमें ट्राइसिटी के अलावा जालंधर से भी प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के वर्ग में ए से लेकर एफ कैटेगरी तक मुकाबले होंगे। विभिन्न श्रेणियों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों ने गोल्फ कोर्स पर अभ्यास सत्र में भाग लेकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को गोल्फ खेल से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें