चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ आर्ट थिएटर की ओर से झंकार-2026 डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, अंबाला और चंडीगढ़ समेत विभिन्न स्थानों से करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं योग शिक्षिका शालू बंसल मुख्य अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी अग्रवाल ने किया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। जूनियर ग्रुप में एनबीए, डांस विद्यालय, आंचल इंटरनेशनल स्कूल और दिनानाथ (स्पेशल) विजेता रहे। सोलो-डी में मनु श्रेया, सारथी और अमनदीप, स्पेशल वर्ग में डॉ. शिवानी व ईशाना, सोलो-बी में तक्षवी, तविशा, कनिष्का व कुदरतजोत विजेता रहे। ग्रुप-सी में प्रभप्रताप-ईशान, काव्या-शिवानी, हिमन्य-बलजोध, मन्नत-आगमप्रीत और कृष्णा-राघव ने बाजी मारी। ड्यूट-बी में वंश-नेहा, हुमायरा-दिव्यांशी व लवप्रीत-अनाहद और सोलो-सी में आराध्या, हुमायरा, अवनीश, धैरवी व कृतिका विजेता रहे।