फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़। मनीमाजरा के दर्शनी बाग मोहल्ले में रविवार शाम 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक हर्षित वर्मा ओपन बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर वह परिवार से नाराज था। इसके बाद अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें