फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला डॉक्टर का कार्ड बनाने के नाम पर 20 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर 38ए की मीनू देवी (45) ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके साथ 20,460 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। महिला का कहना है कि वह सेक्टर-25 स्थित एक क्लीनिक में डॉक्टर हैं। बीते एक सितंबर को उनके पति के नंबर पर सुबह 10.40 बजे एक कॉल आई थी। उसने मीनू देवी से बात करने को कहा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कॉलर से बात की। आरोपी ने कहा कि वह एसबीआई का कार्ड बना रहे हैं और शिकायतकर्ता के बताने पर उनसे उनके पुराने क्रेडिट कार्ड का 16 अंकों का नंबर ले लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को मोबाइल पर शाम को कॉल आई और एक लिंक आया जिसे महिला ने खोल लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता के पति के नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई और उसने भी कार्ड की स्टेटमेंट और दस्तावेज मांगे। इसके बाद अगले दिन शिकायतकर्ता को कॉल आई और ओटीपी नंबर पूछते हुए केवाईसी पूरी करने के नाम पर वेरिफिकेशन कोड बताने को कहा गया। इसके बाद शिकायतकर्ता के खाते से 20,460 रुपये कट गए। पुलिस को शिकायत देकर संबंधित मोबाइल नंबरों की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें