उत्तर रेलवे ने पहले चरण में 20 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें अगले महीने से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। इन ट्रेनों को चलाने के लिए समयसारिणी, हॉल्ट स्टेशन, दिन, तारीख और फेरों की संख्या तय हो चुकी है। इसके लिए सभी रेल मंडलों को स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी प्रत्येक छोटी बड़ी जानकारी शामिल है।
इन ट्रेनों के चलने से रूटीन में चलने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होगी और आम यात्रियों के साथ-साथ त्योहारी दिनों में दूसरे राज्यों को जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आमतौर पर त्योहारी सीजन के समय ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता है लेकिन इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा।
ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू
- 01672-01671 आनंद विहार-कटरा-आनंद विहार (17 अक्तूबर से 10 नवंबर व 18 अक्तूबर से 11 नवंबर) 08-08 फेरे
- 01654-01653 कटरा-वाराणसी-कटरा (02 अक्तूबर से 13 नवंबर व 04 अक्तूबर से 15 नवंबर) 07-07 फेरे
- 01674-01673 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली (18 अक्तूबर से 11 नवंबर व 19 अक्तूबर से 22 नवंबर) 11-11 फेरे
- 01656-01655 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ (20 अक्तूबर से 10 नवंबर व 21 अक्तूबर से 11 नवंबर) 04-04 फेरे