फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के खन्ना में लूट की बड़ी वारदात, फैक्ट्री वर्कर को गोली मार लूटे 20 लाख

Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना ( पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
विज्ञापन

पंजाब के खन्ना में फैक्ट्री वर्कर को गोली मारकर 20 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। जीटी रोड पर बने शनि मंदिर के पास बुधवार शाम कुछ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक फैक्ट्री वर्कर के पैर पर गोली मारकर 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मेहताब सिंह मंडी गोबिंदगढ़ की एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। 

विज्ञापन


वह शाम को अपनी बाइक पर फैक्ट्री से 20 लाख रुपये लेकर बैंक जमा करवाने जा रहा था। जीटी रोड पर बने शनि मंदिर के पास कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर कर गोली मार दी और सारे पैसे लूट लिए। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। सिटी पुलिस खन्ना के एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें