फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासन में आई दो नई महिला IAS अफसर

Wed, 02 Dec 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ को सिटी स्मार्ट बनाने के लिए अधिकारियों की जमात लगातार बढ़ रही है। दो और आईएएस अधिकारियों ने यूटी प्रशासन ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरीज (एजीएमयूटी) कैडर की 2013 बैच की आईएएस तपस्या राघव और कृति गर्ग शामिल हैं। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार को एडवाइजर विजय कुमार देव से मिलकर अपनी ज्वाइनिंग दी।

अभी दोनों के डिपार्टमेंट नहीं दिए गए हैं। कृति गर्ग आईएएस तन्वी गर्ग की बहन हैं। तन्वी गर्ग भी यूटी प्रशासन में एडीसी रह चुकी हैं। कृति गर्ग इससे पहले चंडीगढ़ में ही प्रोबेशनर्स रह चुकी हैं। दोनों बहनें चंडीगढ़ की ही रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के इतिहास में पहले कभी इतने आईएएस यूटी को नहीं मिले। अधिकारियों की बढ़ती संख्या चंडीगढ़ के प्रति केंद्र सरकार के विशेष लगाव को दर्शाती है। चंडीगढ़ टॉप-20 स्मार्ट सिटी की रेस में टॉप पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें