पंजाब सरकार ने वीरवार को दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी कि ये।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गुरशरन दीप सिंह को एआईजी पुलिस, इन्वेस्टीगेशन, एनआरआई, एसएएस नगर तैनात किया गया है। इस तरह ही परमजीत सिंह को एसपी/स्थानीय, बटाला तैनात किया गया है।
हरियाणा सरकार ने तीन अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। मछली पालन विभाग के प्रधान सचिव और एचवीपीएन के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार को पशुपालन और डेयरी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
डॉ. अवतार सिंह की छुट्टी अवधि के दौरान, गृह विभाग के सचिव रमेश कृष्ण को गृह विभाग-2 के सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
संजय जून की ट्रेनिंग के दौरान और जींद की एसडीएम अमृता सिंह को जींद के हुडा एस्टेट अफसर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।