विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन का सफर और भी रोमांचकारी होगा। 15 मई से रेलवे दो विशेष रेलगाड़ियां ट्रैक पर चलाएगा। डुप्लीकेट शिवालिक ट्रेन में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गाड़ियां बढ़ाने का फैसला लिया है।
करीब तीन माह तक सैलानी टॉय ट्रेन का मजा ले सकेंगे। सैलानी एडवांस बुकिंग भी करवा सकते हैं और तत्काल टिकट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पंद्रह जुलाई के बाद जब तक पर्यटन सीजन निपट जाता तब तक ट्रेनें जारी रहेंगी।
मौजूदा वक्त में सामान्य पांच ट्रेन शिमला कालका मार्ग पर दौड़ रही हैं। इसकी पुष्टि कालका शिमला रेलवे निरीक्षक अमर सिंह ने की।
एक नजर में इतिहास
1903 में बिछाए गए शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर सफर करने को लेकर देशी व विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह रहता है। प्रकृतिक सुंदरता से भरपूर इस ट्रैक पर मौजूद 102 सुरंगें सैलानियों के सफर को रोमांचकारी और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
स्पेशल ट्रेन टाइमिंग
स्पेशल ट्रेन सुबह 06:30 बजे कालका से चलेगी और 11:30 बजे पर शिमला पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल दोपहर 12:35 पर कालका से चलेगी करीब 7:00 बजे शिमला पहुंचेगी। इसमें तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग किराये का प्रावधान है जिसमें साधारण में 20 रुपये प्रति पैसेंजर, द्वितीय श्रेणी में करीब 40 रुपये तथा चेयर क्लास/प्रथम श्रेणी में करीब 245 रुपये के करीब होगा।
ट्रेन-----------------------डिपारचर (कालका)----डेस्टिनेशन(शिमला)----ट्रेन नंबर-------------किराया
शिमला कालका पैसेंजर------04:00----------------09:20----------------52457-------------20 रुपये प्रति पैसेंजर
शिमला कालका रेल मोटर----05:10----------------09:50----------------72451-------------300 रुपये
शिवालिक डीलक्स--------05:30----------------10:15----------------52451-------------330 रुपये
कालका शिमला मेल--------06:00-----------------11:05---------------52453--------------228/47 रुपये
हिमालय क्वीन-------------12:10-----------------5:20----------------52455--------------167 रुपये
अप/डाउन मिक्स-----------08:30-----------------2:50--------------------------------------20 रुपये