फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में दिखा सांपों का जोड़ा तो लोगों में हड़कंप, तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

Tue, 27 Sep 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पंजाब शिक्षा बोर्ड बिल्डिंग में मिला सांपों का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सोमवार को उस समय बवाल हो गया। जब कंप्यूटर शाखा में किसी ने सांप घुमते देखे। जिसके बाद बोर्ड मैनेजमेंट ने मौके पर एक सपेरे को बुलाया। कई घंटों की मशक्त के बाद सपेरे ने सांप के जोड़े को निकाला। जिसके बाद बोर्ड मुलाजिमों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है हि यह सांपों को जोड़ा था। यह पहला मौका है जब बोर्ड से इस तरह सांपों का जोड़ा मिला है। इसके बाद यह सांपों की फोटो सोशल मीडिया में तुरंत वायरल हो गई।

जानकारी के मुताबिक बोर्ड में इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है। कुछ दिन पहले कंप्यूटर शाखा में सफाई मुलाजिम ने एक सांप को चूहे को खाते देखा। उसने इस बारे में तुरंत मैनेजमेंट को सूचित किया। जिसके बाद किसी तरह यह मामला निपट गया।
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को किसी ने दोबारा सांप घुमते देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक सेपेरे को बुलाया। सपेरा खुद ही न सांप बोर्ड में छोड़ दे। इसलिए बोर्ड के गेट पर उसकी तलाशी ली गई।

जिसके बाद उसे कैंपस के अंदर भेजा गया। इसके बाद एक मुलाजिम उसे बोर्ड की कंप्यूटर शाखा में ले गया। जिसके बाद कड़ी मशक्त के बाद सपेरे ने दो सांपों के जोड़े को काबू किया।

जैसे ही सपेरा सांपों को लेकर बोर्ड के कमरे से बाहर पहुंचा। उसके बाद वहां पर पूरी भीड़ जुट गई। इसके बाद सपेरे ने सबको सांपों के बारे में बताया है। वहीं, मुलाजिमों ने काफी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें