फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः अब 84 के दंगों के केसों की पैरवी नहीं करेंगे फुलका

Sun, 19 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
एचएस फूल्का - फोटो : File Pic
विज्ञापन
1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर एक बार फिर से मामला गर्मा गया है। दंगों से जुड़े केसों की पैरवी कर रहे वकील एचएस फुलका ने कहा है कि अब वे 1984 के दंगों के केसों की पैरवी नहीं करेंगे। इससे जुड़े सभी केसों की पैरवी उनकी बेटी एडवोकेट प्रभसहाय कौर के नेतृत्व में वकीलों की टीम करेगी। फुलका शनिवार को दाखा में अपने दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


निजी स्कूलों में मचाई जा रही खुली लूट- फुलका
फुलका ने कहा कि विस के पहले सत्र में सूबे के निजी स्कूलों द्वारा मचाई जा रही लूट, हर साल फीसों में नाजायज इजाफे समेत तमाम मामले उठाए जाएंगे। ताकि इस माह स्कूलों में होने वाले दाखिलों में अभिभावकों को कुछ राहत दिलाई जा सके। निजी स्कूल आरटीआई एक्ट का उल्लंघन कर विद्यार्थियों को लूट रहे हैं। इससे सूबे की जनता को निजात दिलाना अनिवार्य है। वीआईपी कल्चर पर फुलका ने कहा कि आम के तमाम विधायक सरकार से सिर्फ बुनियादी सुविधाएं ही लेंगे। आप का कोई भी विधायक लाल बत्ती या अतिरिक्त सुरक्षा नहीं लेगा और न ही सरकारी जिप्सी लेगा।

बादल सरकार के घोटालों की करवाएंगे जांच- फुलका
विधायक ने कहा कि दाखा में विकास कार्यों की आड़ में हुए घपलों की जांच कराई जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि मुल्लांपुर के विकास कार्यों के लिए आई दो करोड़ रुपये की ग्रांट कहां खर्च हुई है। शहर के अधूरे विकास कार्यों के लिए सरकार से ग्रांट मांगी जाएगी। चार माह बाद होने वाले काउंसिल के चुनावों के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें