फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 1932 सरकारी नौकरियां

Sun, 01 Feb 2015 11:45 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को देखते हुए 1932 नए सरकारी पदों का सृजन किया है। इनमें चिकित्सकों तथा अन्य श्रेणियों के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पीजीआईएमएस, रोहतक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार नए रिक्त पद ट्रॉमा केयर सेंटर तथा मदर चाइल्ड अस्पताल के लिए मंजूर हुए हैं।

इसके तहत 1038 विभिन्न पदों को ट्रॉमा केयर सेंटर तथा 894 विभिन्न पदों को मदर चाइल्ड अस्पताल हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्री विज ने कहा कि प्रदेश के किसी भी अस्पताल में चिकित्सकों, दवाइयों तथा उपकरणों की कमी नही रहने दी जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों के सृजन से प्रदेश में डॉक्टर्स की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी। सरकार द्वारा इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सरप्लस स्टाफ ट्रांसफर होगा: विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में ऐसे डॉक्टर्स व कर्मचारी जो स्वीकृत पदों से अधिक संख्या में तैनात है, उनको बदला जाएगा। इसके अलावा, ऐसे कर्मचारी व चिकित्सक जिनका वहां पर सेवाकाल 3 वर्ष से अधिक हो गया है, उनका भी दबादला किया जाएगा।

कुछ स्थानों पर ऐसे चिकित्सक भी कार्यरत है, जिनके पास ओपीडी बहुत कम है, ऐसे चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार स्थल पर तैनात किया जाएगा ताकि अधिक मरीज उनसे लाभ उठा सकें। इनमें आयुर्वेदिक तथा दंत चिकित्सक भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें