फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 192 नए सरकारी फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी आवास की कमी से जूझ रहे चंडीगढ़ पुलिसकर्मियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने धनास स्थित पुलिस कॉलोनी में 192 नए फ्लैट बनाने की योजना तैयार की है। परियोजना पर करीब 64 से 65 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण के लिए तीन कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया है। फिलहाल इंजीनियरिंग विभाग कंपनियों के दस्तावेज और तकनीकी प्रस्तावों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र कंपनी का चयन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार तीन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा होने से निर्माण लागत अनुमान से कम रहने की भी संभावना है। नए आवास के लिए जमीन पहले ही तय की जा चुकी है और परियोजना का नक्शा भी तैयार हो गया है।
परियोजना का खाका तैयार करने से पहले इंजीनियरिंग विभाग ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की थी। इसमें पुलिसकर्मियों की आवासीय जरूरतों, परिवार के साथ रहने की सुविधा और उपलब्ध जमीन को ध्यान में रखा गया। इसी आधार पर परिसर का डिजाइन तैयार किया गया है।
विज्ञापन

तीन कमरों वाले होंगे फ्लैट
प्रस्तावित आवासों में टाइप-3 श्रेणी के तीन कमरों वाले फ्लैट बनाए जाएंगे। संभावना है कि इनका आवंटन मुख्य रूप से सहायक उप निरीक्षक और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों को किया जाएगा। नए परिसर में मौजूदा सरकारी आवासों की तुलना में बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
धनास पुलिस कॉलोनी में पहले से विभिन्न श्रेणियों के करीब 800 से 1000 सरकारी फ्लैट हैं। इसके बावजूद पुलिस बल में सरकारी आवास की मांग बनी हुई है। नए 192 फ्लैट बनने के बाद अधिक पुलिसकर्मियों को सरकारी आवास मिल सकेगा। इससे किराये के मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें