फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामदरबार में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में 19 वर्षीय अनुज ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अनुज के पिता मुरली ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर बेटे को फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बेरोजगार था और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के कदम उठाने के कारणों का पता चलेगा। मौके पर सेक्टर-31 थाना की टीम जांच में जुटी हुई है और पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें